18 घंटे में पकड़ा थार लूटकांड का मास्टरमाइंड रजनीश के साथ तीन साथियों की तलाश तेज

रूद्रपुर।तीन सितंबर की रात्रि थार लूट कांड का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने मास्टरमाइंड रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चल रहे तीन साथियों की सरगर्मी से तलाश भी तेज कर दी है,क्योकि रजनीश ने ही साथियों के साथ मिलकर लूट कांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पर्दाफाश करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ती त सितंबर की रात्रि गांव बरला साबा डेयरी उतरी दिल्ली निवासी मोहित तोमर के साथ चार बदमाशों ने लोहे की राड से हमला क र थार संचालक को घायल कर दिया था और तमंचे के बल पर थार संख्या एचआर 06 बीजे 1611 को लूट लिया था,जबकि कार सवार मोहित अपने दोस्तों के साथ नैनीताल कैंची धाम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। लूट कांड का मुकदमा दर्ज होते हुए पुलिस ने बदमाशों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी। यहीं कारण था कि बदमाशों ने थार कार को यूपी के पुआया में छोड दिया था। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर कोतवाल मनोज रतु डी ,एस एसआई नवीन बुधानी और आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार ने लूटकांड के मास्टरमाइंड रजनीश अरोडा उर्फ सोनू को दबोच लिया और 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने महज 18 घंटे की मशक्कत के बाद मास्टरमाइंड को दबोच लिया और फरार तीन बदमाशों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान