चार से लापता युवक की हत्या कर खंडहर में फेंका शव  पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

Spread the love

किच्छा। थाना पुलभट्टा के ग्राम सतुईया में पुलिस ने आज तड़के खण्डर में एक युवक का शव बरामद किया। जिसके शरीर पर धारदार हथियार के कई वार के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी पहचान परिजनों ने 27 वर्षीय बंटी गोस्वामी पुत्र स्व. सुरेश नाथ निवासी ग्राम सतुईया के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक पिछले चार दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम सतुईया पुलभट्टा निवासी 27 वर्षीय बंटी अपनी मां सुनीता, अविवाहित बहन पूजा, पत्नी गुड्डी, पुत्री काव्या व पुत्र उमान के साथ रहता था और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि बंटी गत 9 फरवरी से घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। जिसमें ग्राम के ही तीन युवकों पर संदेह जाहिर किया गया था। आम तड़के पुलिस ने ग्राम में स्थित खण्डर में एक युवक का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलने पर बंटी के परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। शव की शिनाख्त बंटी के रूप में की गई। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने ग्राम के ही निवासी तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पुलिस ने दावा किया है कि मामले की शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा। बंटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम में चर्चा है कि बंटी और उसके दोस्त नशे के आदि थे। संम्भवतया पैसों के बंटवारे को लेकर उनका आपस में झगड़ा हुआ जिसके बाद से बंटी लापता हो गया था। पुलिस लगातार लापता बंटी की खोजबीन में लगी हुई थी।

बुधवार तड़के पुलिस ने ग्राम में ही एक खण्डर में बंटी का शव बरामद कर लिया। जिसके शरीर पर धारदार हथियार के कई वार के निशान थे। पुलिस ने बताया कि मृतक बंटी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी में तीन युवकों ग्राम के ही निवासी सूरज, विपिन व विशाल उर्फ वीएस पर संदेह जाहिर किया था। जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई थी। उनका कहना था बंटी की धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव खण्डर में फेंक दिया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि विशाल का पूर्व में भी बंटी से झगड़ा हुआ था। जिस पर पुलिस ने दोनों को फटकार लगाते हुए झगड़ा न करने की हिदायत दी थी। पुलिस में मामले में उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी