सौ साल का हुआ दरगाह का गुंबद, मदीना शरीफ की मीनार से ली गई थी गुंबद की डिजाइन

Spread the love

बरेली, आला हजरत की दरगाह पर सफेद और काले पत्थर से बना गुंबद सौ साल का हो गया। यही गुंबद दुनियाभर में बरेली मरकज की पहचान बना हुआ है। दरगाह पर आने वाले आला हजरत के मुरीद इसी गुंबद को दिल में बसाकर लौटते हैं।

आला हजरत फाजिले बरेलवी के 1921 में विसाल के बाद सौदागरान में उनकी मजार बनाई गई थी। उनके बड़े बेटे और दरगाह के पहले सज्जादानशीन हुज्जातुल इस्लाम के वक्त में सन् 1924 में उनके मजार की गुंबद बनवाई गई थी। गुजरात निवासी आला हजरत के खलीफा अल्लामा महमूद जान ने माचिस की तीलियों से इसका मॉडल तैयार कर हुज्जातुल इस्लाम को दिखाया था। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि मदीना शरीफ की मीनार से दरगाह आला हजरत के लिए काले और सफेद गुंबद की डिजाइन ली गई थी।

गुंबद की डिजाइन का साफा आता है पसंद
उर्स के दौरान दरगाह की गलियों से लेकर इस्लामिया ग्राउंड तक साफों की दुकानें लगती हैं। बाहर से आने वाले जायरीन आला हजरत के गुंबद के रंग वाला साफा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस गुंबद की तरह अब शहर में कई और मस्जिदों के गुंबद बना लिए गए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी