कमरे में फांसी लगाकर युवती ने दी जान

Spread the love

रूद्रपुर। जगतपुरा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रही पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने संदिग्ध हालातों में कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना युवती के परिजनों को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  समाचार लिखे जाने तक युवती के परिजन यहां नहीं पहुंचे थे।

 जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी 22 वर्षीय दिया पुत्री महेश राम सिडकुल की किसी कंपनी में नौकरी करती थी। पिछले करीब दो माह से वह जगतपुरा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रही थी। आस पास के लोगों ने बताया कि बीती शाम चार बजे वह अपने कमरे में आई थी उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने उसके कमरे में जाकर देखा, जहां दिया को फंदे पर लटका देख मकान मालिक के होश उड़ गये। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कमरे में युवती का मोबाइल मिला है, बताया गया है कि मोबाइल इस तरह से रखा गया था जैसे सुसाइड की वीडियो शूट की गयी हो। फिलहाल मोबाइल लॉक है पुलिस उसका लॉक खोलने के प्रयास कर रही है। मोबाइल का लॉक खुलने पर युवती के सुसाइड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक युवती के परिजन यहां नहीं पहुंचे थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी