प्यार, निकाह और मौत का दर्दनाक अंत, 72 घंटे में खत्म हुई मोहब्बत की कहानी

Spread the love

 

ठाकुरद्वारा – कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से जबरन निकाह कराए जाने के विवाद में एक युवक ने शुक्रवार को जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने प्रेमिका पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सुरजन नगर अंतर्गत गांव लालापुर पीपलसाना निवासी दानिश अंसारी (26) पुत्र खलील अहमद तीन महीने पूर्व ही सऊदी अरब से लौटकर घर आया था। बताया जाता है कि गांव की ही युवती नजराना से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सऊदी अरब से लौटने के बाद 13 अक्टूबर की रात नजराना के परिजनों ने दानिश से जबरन निकाह करा दिया। बताया गया कि दानिश ने शादी के लिए 10 दिन का समय मांगा था, ताकि उसके विदेश में गए पिता वापस लौट सकें, लेकिन युवती के परिजनों ने बिना परिवार की सहमति के ही निकाह करा दिया।

इसके बाद से युवक तनाव में चल रहा था। शुक्रवार को वह घर से निकला और पास के जंगल में जाकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने प्रेमिका पक्ष पर जबरन निकाह और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सवेरे युवती के परिजनों ने उसके घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को बुरा भला कहा जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया । अपनी व परिजनों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका । घर से निकल कर जंगल की ओर गया और अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ मे खांसी का फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली । दानिश को घर में न देख परिजनों ने उसकी तलाश की वही उसकी लाश यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली।

मृतक की मां रहीसा बेगम का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई और लाश को पेड़ से लटकाया गया। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची । फरॅरेसिस टीम मे अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल की । मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था । करीब 15 दिन के बाद उसे सऊदी अरब जाना था । छोटे भाई मुर्सलिम आजम, बहन गुलफसा, साहिबा अन्य परिजनों का बुरा हाल था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी