रुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला को लहूलुहान कर हजारों रुपये लूटने का मामला सामने आने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब अदालत ने हस्तक्षेप किया,तो पुलिस ने याचिका के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जगतपुरा मुखर्जी नगर शीला मंडल ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर दो बजे वह घर पर थी कि तभी नमिता सरकार,अर्पणा सरकार,कल्पना मंडल निवासी संजय नगर खेड़ा,पुष्पा मंडल,रंजीत मंडल निवासी जगदीशपुर दिनेशपुर और मोरी निवासी सुंदरपुर जबरन घर में आते है और अभद्रता करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते है। जब विरोध किया,तो हमलावरों ने उसका सिर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया और वह लहूलुहान हो गई। जब बेटे ने बचाने का प्रयास किया,तो उसे भी घायल कर दिया। बेरहमी से घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सोने की बालियां व ड्रेसिंग टेबल में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए और धमकाया कि यदि वारदात की सूचना पुलिस को दी। तो अंजाम घातक होगा। मां-बेटे ने जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराया और तहरीर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सौप। पुलिस द्वारा कोई सुनवाई करने पर पीड़िता ने न्यायालय में याचिका दायर की और अदालत की सख्ती के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




