किराए पर रहा, भरोसा जीता और मौका मिलते ही सामान समेटकर फरार

Spread the love

हल्द्वानी शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शातिर चोर ने आईजी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बद्रीपुरा वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को झांसे में रखकर चोर दिनदहाड़े घर से गहनों और नकदी से भरा भारी-भरकम बक्सा लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बद्रीपुरा निवासी दया नेगी घर में अकेली रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कमरा किराए पर लेने की बात कही। शातिर चोर ने बुजुर्ग महिला को अपना परिचय अल्मोड़ा निवासी के रूप में दिया और बताया कि उसकी बहन पास ही कुसुमखेड़ा में रहती है। दया नेगी उसे मकान की पहली मंजिल दिखाने ले गईं, जबकि वह खुद ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं।  कमरा देखने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार और सामान के साथ यहां रहने आ जाएगा। इसी बीच जैसे ही महिला कुछ पल के लिए पड़ोसियों से बात करने घर से बाहर निकलीं, चोर चुपके से घर के भीतर घुस गया। वह अंदर रखा एक भारी बक्सा उठाकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि उस बक्से में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, महंगी साड़ियां, नकदी और घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चोरी का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने तत्काल घटना की सूचना एसएसपी मंजुनाथ टीसी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजय मेहता और एसएसआई रोहतास सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें आरोपी चोर कंधे पर भारी-भरकम बक्सा लादकर भागता हुआ साफ दिखाई दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी