बरेली नवाबगंज, एक युवती का पति से समझौता कराने का झांसा देकर दो दोस्तों ने होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक दुष्कर्म करते रहे। युवती की शिकायत पर थाना नवाबगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।




