दिनदहाड़े डीएम परिसर में अपराधियों ने मचाया हड़कंप जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पिता और पुत्र घायल

Spread the love

रूद्रपुर। डीएम कार्यालय परिसर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब दोनों पक्ष तारीख पर मौजूद थे। पहले तो दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, लेकिन मामला बढ़ते ही एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना ने जिला प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चिंताजनक है कि अपराधियों में कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। दिनदहाड़े जिला मुख्यालय परिसर में इस प्रकार हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने हमला किया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पंतनगर भूपेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों की तलाश में सघन अभियान चलाया। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी