उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने छह बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, यह लोग हैं शामिल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में अपने छह बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए इन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि निष्कासित लोगों में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, टीका प्रसाद मैखुरी, महावीर सिंह रंगड, जितेंद्र नेगी, धीरेंद्र चौहान और मनोज शाह शामिल हैं।
भाजपा नेतृत्व ने नामांकन वापसी के लिए मनाने में नाकाम रहने के बाद इन्हें पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी से टिकट ना मिलने के बाद ठुकराल ने रुद्रपुर से, मैखुरी ने कर्णप्रयाग से, रंगड ने धनोल्टी से, नेगी ने डोईवाला से, चौहान ने कोटद्वार से और मनोज शाह ने भीमताल से नामंकन दाखिल किया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी