उत्तराखंड में मौसम का कहर, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, मैदान में बारिश ने किया परेशान, यातायात ठप

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से जारी बर्फबारी से पहाड़ सफेद हो गए। मैदानी क्षेत्र में रुक-रुक हो रही बारिश से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तराई में फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश-बर्फबारी के कारण 62 से ज्यादा सड़कों पर यातायात ठप हो गया। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बारिश, बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

हिल स्टेशनों ने ओढ़ी सफेद चार
मसूरी, धनोल्टी, चकराता और नैनीताल समेत तकरीबन सभी हिलस्टेशनों में बर्फबारी से व्यापारियों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, बर्फ के कारण सड़कें बंद होने और फिसलन के कारण उन्हें दिक्कतें भी उठानी पड़ी। नैनीताल में हिमपात देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। मसूरी-धनोल्टी मार्ग बंद हो जाने से कई गाड़ियां फंस गईं।

बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां
बर्फबारी के कारण राज्य की 62 से अधिक सड़कें बंद होने से लोग जगह जगह फंस गए। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे दिवालीखाल क्षेत्र में दस किमी तक बंद हो गया। इस कारण पोलिंग पार्टियां भी फंस गईं। बर्फबारी के कारण डेढ़ महीने से बंद माणा और नीति की सड़कों को खोलने में बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। त्यूणी-चकराता, चकराता-लाखामंडल मार्ग बंद से स्थानीय लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ीं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई