उर्स-ए-रजवी में शामिल होने जा रहे चादर के जुलूस का विरोध, हंगामे का वीडियो वायरल

Spread the love

बरेली, –  इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उर्स-ए-रजवी की चादर निकालने के दौरान माहौल खराब हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने चादर निकालने का विरोध किया। बताया जा रहा है कि  में चादर निकालने को लेकर यहां विवाद हो चुका है। दूसरी तरफ पूरा विवाद पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के बीच का होने की बात कही जा रही है, जिसको मजहबी रंग देने की कोशिश की गई। मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के खजुरिया जुल्फिकार का है। जहां दूसरे समुदाय के लोग उर्स-ए-रजवी की चादर निकाल रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और नई परंपरा डालवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया।

उधर पुलिस इस मामले को पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान की आपसी कटुता के चलते विवाद होना बता रही है । पुलिस के मुताबिक जुलूस निकालने की लिखित सहमति पूर्व में ही दोनों पक्षों के साथ बातचीत के बाद बन चुकी थी। कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिलहाल शांति के साथ जुलूस निकाला गया।

पूरे मामले पर एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि खजुरिया गांव से जुलूस उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन आला हजरत दरगाह पर जाता है। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता और पूर्व सहमति भी थी। मगर चादर का जुलूस शुरू करने के स्थान को लेकर मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने विवाद करने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने समझाने की कोशिश करते हुए बताया कि जुलूस लिखित समझौते के अनुसार ही चल रहा है। लेकिन हंगामा करने वाले नहीं रुके तो उन्हें डांट फटकार कर मौके से हटाया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन