स्थाई नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, गर्भवती होने पर जबरन करा दिया गर्भपात, अब थाने पहुंची पीड़िता

Spread the love

सितारगंज। नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें सितारगंज सिडकुल की एक कंपनी के अधिकारी पर स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली महिला ने सितारगंज सिडकुल की एक कंपनी के एचआर हेड पर स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। सितारगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश से हुई। आरोप है कि उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। महिला को कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी