बरेली : रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट और तहसीलों में आयोजित होने वाले जनता दर्शन में पहुंच रहीं शिकायतों का निस्तारण फर्जी तरीके से करने के मामले सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिल पाने की वजह से जनपद के तमाम शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत करने के लिए लखनऊ और गोरखपुर पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारी को चिट्ठी भेजी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों के सही निस्तारण के सख्त निर्देश दिए हैं।





