अंकिता हत्याकाण्ड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश महामंत्री का पुतला  

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का नाम सामने आने पर कांग्रेसियों ने यहां डीडी चौक पर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच भाजपा नेता अजय कुमार का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में तमाम कांग्रेसी यहां डी डी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस तरह अजय कुमार भाजपा संगठन मंत्री का नाम सामने आ रहा है जिसका जिक्र अंकिता के पिता ने पुलिस को लिख कर दिया है, लेकिन भाजपा सरकार अजय कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। भाजपा के नेता ही बहन बेटियों की इज्जत से खेल रहे हैं। अंकिता हत्याकाण्ड के असली दोषियों को बेनकाब करने के बजाय मामले को दबाने और हत्याकाण्ड की पैरवी करने वालों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही हैं। भाजपा एक तरफ महिला सशक्तिकरण के दावे करती है तो दूसरी और मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का मण्डल अध्यक्ष नाबालिग से दुराचार करता है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा मातृ शक्ति से वोट मांगने का अधिकार खो चुकी है। इस दौरान तमाम कांग्रेसी मौजूद थे। पुतला फूंकने वालों में प्रीति साना, उमा सरकार, सतीश कुमार, योगेश चौहान, सुनील आर्या, रिक्की गुप्ता, कलीम अहमद, राशिद पाशा, सुनील राठौर, हरेन्द्र पाल, गोपाल यादव, शुभ्ज्ञम रस्तौगी, मनोज कुमार, श्याम कोली, कमल सैनी, रमेश बोरा, पप्पू पाल, गौतम घरामी, खगोपती विश्वास, सुमन गंगवार, सपना गिल,ज्योति टम्टा, अरविंद, अर्जुन विश्वास, अबरार अहमद, नवीन खेतवाल, चन्द्रशेखर  साहनी, मोहन खेड़ा, इजहार अंसारी, जुनैद, नासिर, आसीम, उमेद बिष्ट, रोहिताश पटेल, पप्पू कोली, बाबू विश्वकर्मा, विरेन्द्र कोली, बाबू खान, पफैज राज खान, , जगी रजा, राजेश कुमार, सुरेश यादव, छत्रपाल सिंह, जमील अहमद आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी