गांधी पार्क के पास लगने वाली ठेलियों को अंबेडकर पार्क में लगाने पर फूटा गुस्सा भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रूद्रपुर। गांधी मैदान में आयोजित नारी वंदन कार्यक्रम के चलते प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के पास लगने वाली ठेलियों को अम्बेडकर पार्क में स्थानांतरित किये जाने के विरोध में भीम आर्मी और बसपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्रित हो गये और उन्होंने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया।

उनका आरोप था कि प्रशासन द्वारा पूर्व में भी यहां ठेली लगवाकर इस भूमि को गंदगी से पाट दिया गया। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को इस पार्क में हमेशा अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। साथ ही अन्य सामाजिक, राजनैतिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी संविधान निर्माता के नाम से स्थापित इस पार्क में संविधान के विपरीत कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कल 13 जनवरी तक अंबेडकर पार्क को ठेलियों ने मुक्त नहीं कराया गया तो व्यापक आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान उनकी सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल व कोतवाल धीरेन्द्र कुमार से भी वार्ता हुई। जिनसे सभी ठेली स्वामियों को नगर में अन्य स्थान पर कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध कराकर अंबेडकर पार्क कल तक खाली कराने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में इरशाद अली, वीर सिंह, गोपाल गौतम, सुशील कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुनील रस्तोगी, राजकुमार, विवेक कुमार जाटव, सुरेश कुमार भारती, वकील अहमद मंसूरी, दीपक सागर, उमेश कुमार, छोटेलाल सहित कई लोग शामिल थे।
वहीं विधायक शिव अरोरा ने कहा अंबेडकर पार्क में वर्तमान में लगाई गई ठेली प्रशासन की स्थाई व्यवस्था नहीं है। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद यहां से समस्त ठेली हटा ली जायेंगी।उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम भी अंबेडकर पार्क में बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न कराये जायेंगे। अंबेडकर पार्क में ठेली स्थाई रूप से नहीं लगाई गई हैं। जो लोग इस बात को लेकर गलत अफवाहें फैला रहे हैं उनसे सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क में सफाई हमेशा बनी रहे इसके लिए निगम को विशेष निर्देश दिये गये हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप