अंग्रेजी शराब की तस्करी में दो तस्कर दबोचे

रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान कार में सवार दो लोगों को अंग्रेजी शराब की  तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
बुधवार की रात को रम्पुरा पुलिस चौकी के एसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम में शामिल कांस्टेबल  महेंद्र कुमार, विजय पाल,ललित कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी बीच पुलिस किच्छा रोड तीन पानी के पास पहुंचे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कार में सवार दो लोग अंग्रेजी शराब की तस्करी करने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद किच्छा की तरफ से  कार  आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार पीछे की तरफ बैक करने लगा।  पुलिसकर्मियों ने पीछा कार को रुकवा लिया।  कार में सवार दो लोग  पुलिस को देख घबरा गये। चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि कार से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में दोनों अपना नाम पता वीरेंद्र यादव निवासी जोहल पैराडाइज डिब्बा थाना बिलासपुर रामपुर यूपी हाल मूल निवासी कटोरी मंदिर के पास रम्पुरा, अभय निवासी रामनाथ शर्मा मार्ग मणिकपुर गोपालगंज बिहार हाल निवासी वार्ड नंबर 2 ठाकुर नगर,  ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस ने बरामद शराब व कार कब्जे में लेकर दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद