अज्ञात कारणों से मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों की क्षति

Spread the love

रुद्रपुर। आज सोमवार प्रातः मछली मार्केट ट्रांजिट कैंप में अज्ञात कारणों से मोबाइल शॉप में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे । लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार राजा कालोनी निवासी पवन कुमार पुत्र राकेश कुमार की मछली मार्केट के पास ट्रांजिट कैंप वार्ड 3 में वंश इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शॉप है। उन्होंने बताया कि आज प्रातः उन्होंने दुकान खोली और रोज की तरह पूजा की । इसके बाद वह श्री राम की पूजा अर्चना करने के लिए दुकान बंद कर घर चले गया। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो देखा दुकान के भीतर आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिय। शोर की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने आग बुझाना शुरू कर दिया साथ ही मामले की जानकारी दमकल विभाग को दीं। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दुकान स्वामी पवन कुमार ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में दुकान में रखे दर्जनों मोबाइल, एसेसरीज, दो एलईडी, एक लैपटॉप, नगदी आदि सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने इस घटना में करीब 6 लाख रुपये के नुकसान होने की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना था कि सम्भवतः शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता अजीत साहा आदि भी पहुंचे और उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी