अज्ञात कारणों से युवक ने घर में लगा ली फांसी

रूद्रपुर। अज्ञात कारणों से रविंद्र नगर में आयोजित किये जा रहे महानाम संकीर्तन के मध्य से उठकर घर आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजन घर आ पहुंचे और युवक को फांसी से उतार कर उपचार के लिए चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र नगर निवासी सत्यजीत का परिवार गत रात्रि नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित महानाम संकीर्तन श्रवण करने गया था। मध्य रात्रि उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवपद मंडल जो पेंटर का काम करता था घर आया। जब वह काफी देर तक वापस आयोजन स्थल पर नहीं लौटा तो उसका पता लगाने उसके दोस्त श्याम को घर भेजा। फोन बंद होने पर दोस्त ने उसका कमरा खोलना चाहा तो वह भीतर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो श्याम ने खिड़की से भीतर झांक कर देखा जहां उसने शिवपद को फांसी पर लटका पाया। उसने इसकी जानकारी तुरंत सत्यजीत को दी। जिस पर सारा परिवार व अन्य कई लोग वहां पर आ पहुंचे। उन्होंने शिवपद को तुरंत फांसी से उतारा और उपचार के लिए चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक शिवपद की एक पुत्री है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद