अनजान युवती के साथ वाट्सएप चैटिंग करना व्यक्ति को पड़ी भारी वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर 1.35 लाख ठगे साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच  

रुद्रपुर। साइबर क्राइम में सेक्सटॉर्शन ठगी का तरीका बनाकर तेजी से उभरा है। मोबाइल पर अनजान युवती से बात करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बातों में फंसाने के बाद युवती ने वीडियो कॉल किया और उसके बाद साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख 35 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल पर अनजान युवती से बात करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बातों में फंसाने के बाद युवती ने वीडियो कॉल किया और उसके बाद साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करते हुए 1 लाख 35 हजार रूपये ठग लिये। पीड़ित ने साईबर क्राइम पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को दी तहरीर में सिंह कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी केशवानन्द थपलियाल पुत्र लालता प्रसाद थपलियाल ने बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजा गया और उससे एड्रेस पूछा। बाद में अश्लील बातें मैसेज की गयी, जिसका उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद उक्त मोबाइल नम्बर से वीडियो कॉल की गयी। वीडियो कॉल रिसीव करने के थोड़ी देर बाद ही दूसरी ओर से वीडिया कॉल बन्द कर दी गयी। जिसके पश्चात उक्त नम्बर से मैसेज आया कि वह उसकी अश्लील वीडियो को फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही है। इसके बाद उक्त नंबर से एक बैंक एकाउन्ट नम्बर भेजा गया और उसमें पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। झांसे में आकर उसने गूगल पे खाते पर अलग-अलग बार में 1 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद भी उक्त लोगों ने ब्लैकमेलिंग जारी रखी। पुनः दूसरे नंबर से किसी व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कॉल की और पचास हजार रुपये देने की मांग की। जिसके बाद उसने दस हजार रुपये और भेज दिये।  पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद