अनियंत्रित होकर पलट गया टेम्पो, युवती सहित 8 घायल  एक की हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर किया

रुद्रपुर। श्रमिकों को लेकर सिडकुल जा रहा टेम्पो मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेंपो चालक सहित आठ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये । उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। घायलों में एक की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।  जानकारी के अनुसार आज गुरुवार दोपहर मोहल्ला जगतपुरा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र धनीराम अपने टेम्पो संख्या यूके 06 टीए 6701 में सिडकुल की अलग-अलग फैक्ट्रियों के श्रमिकों को लेकर सिडकुल ढाल से रवाना हुआ। जब वह  सिडकुल सेक्टर चार के पास पहुंचा तो तीव्र गति से जाता टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास खड़े लोगों ने यात्रियों को टैम्पों से निकाला। दुर्घटना में चालक महेन्द्र कुमार सहित आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी कृष्णा पुत्र छेदी चौहान, सचिन कुमार पुत्र दया राम, तारा चन्द्र पुत्र राम भरोसे, ट्रांजिट कैम्प निवासी अनिल कुमार पुत्र बालक राम, ठाकुर नगर निवासी रिंकू पुत्र जंग बहादुर व रेनू पुत्री गजेन्द्र आदि गंभीर रूप से घायल हो गय। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां रिंकू की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल,हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और चिकित्सालय आकर घायलों का हालचाल जाना।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद