अनियंत्रित होकर रोड पर गिरी बाइक, एक की मौत

Spread the love

जसपुर। बाइक सवार युवको की बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सरफराज अहमद पुत्र साबिर हुसैन निवासी तरामपुर रोड ग्राम अमृतपुर पट्टी एवं नईम अहमद पुत्र अज्ञात बाइक से जसपुर से ठाकुरद्वारा अपनी बुआ के यहां जा रहे थे। तालबपुर मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। दोनों लोगों को सूत मिल चैकी इंचार्ज उपनरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉ विद्याभषण ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। वही नईम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सरफराज के परिजनों ने बताया कि सरफराज 15 वर्षों से सऊदी अरब में ड्राइवर के पद पर तैनात था वह 2 दिन पूर्व सऊदी अरब से जसपुर आया था और जसपुर से ठाकुरद्वारा अपनी बुआ के यहां जा रहा था। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर के ठाकुरद्वारा जा रहे थे । तालबपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे घायल नईम को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी