अपराधियों पर नकेल कसने को तत्पर रहें पुलिस:  एसएसपी मासिक गोष्ठी में 19 अधिकारी और कर्मचारी पुरस्कृत

Spread the love
रूद्रपुर । जदपद में अपराधों पर प्रभावी ढ़ंग से नकेल कसने के लिए सभी को हरपल तत्पर रहना होगा। यह बात मासिक अपराध गोष्ठी सम्मेलन में  एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने  उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कही।

 एसएसपी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी पुलिस मुख्यालय, रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत- प्रतिशत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करें, क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही जिसमें गुंडा, गैंगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें, छठॅ नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये, साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत करें, लंबित मामलों का निस्तारण करें, लंबित विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि थाने के मामलों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। अपराधों का तत्काल निस्तारण करें किसी भी दशा में बेवजह विवेचना लंबित न रखी जाए । सभी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारेंगे सभी को होमगार्ड अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं, जाम न लगने दे। उन्होंने कहा प्रभावी रात्रि गश्त असलहा के साथ टाईम से रवाना होंगी। उन्होंने थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग सुधारने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसएसपी ने अपराधों का अनावरण, थाना क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सराहनीय कार्य करने वाले 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को एम्प्लॉई ऑफ द मंथ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में जनपद के कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार