अब हर महीने बदलेंगे बिजली के दाम  बिजली के बिलों पर तय किया जाएगा एफएसए फॉर्मूला, बदलते रहेंगे हर महीने बिजली के दाम

देहरादून । बिजली के दाम अब हर महीने बदलते रहेंगे। जी हां उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर फ्यूल चार्ज समायोजन (एफएसए) तय किया जाएगा। इससे पहले यह चार्ज हर 3 महीने में लागू किया जाता था। एफएसए तय होने के बाद प्रत्येक महीने बिजली का बिल घटता या बढ़ता रहेगा।
दरअसल एफएसए का निर्धारण बाजार में कोयले की कीमतों के आधार पर तय होता है। देश में कई थर्मल पावर प्लांट मौजूद है, ऊर्जा निगम इन्हीं थर्मल पावर प्लांट से बिजली लेता है। ऐसे में कोयले के दाम का असर इन पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली के रेट पर पड़ता है। ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग से हर महीने एसएसए तय करने का फार्मूला देने और इसे लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही विद्युत नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर आम जनता से सुझाव की मांग की है। जनसुनवाई के सभी पक्षों के सुझाव आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें केंद्र सरकार के विद्युत अधिनियम में बदलाव होने के बाद फ्यूल चार्ज समायोजन हर महीने तय करके इसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर लागू करना होगा। फ्यूल चार्ज के तहत ही बिजली का बिल हर महीने घटता बढ़ता रहेगा। एसएसए की दरें बढ़ने पर बिजली महंगी होगी वही दरें घटने पर सस्ती होगी। कोई बदलाव ना होने पर यह दर यथावत रहेगी। इस नियम के लागू होने के बाद 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर भारी असर पड़ेगा। 9 मई को विद्युत नियामक आयोग में इस प्रस्ताव को लेकर सुनवाई की जाएगी। साथ ही विद्युत नियामक आयोग के तकनीकी सदस्य एमके जैन का कहना है कि नए विद्युत अधिनियम के अनुसार ऊर्जा निगम ने एफएसए का निर्धारण हर महीने किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। इस पर आम जनता समेत सभी पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं। जनसुनवाई के बाद फैसला किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद