अभियान के बीच मेयर व्यापारियों के समर्थन में खुलकर सामने आये 

अभियान के बीच मेयर व्यापारियों के समर्थन में खुलकर सामने आये
 नगर निगम कर्मचारियों और जेसीबी मशीनों को वापस लौटाया

रूद्रपुर। शहर में एनएच चौड़ीकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के बीच मेयर रामपाल सिंह व्यापारियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गये हैं। मेयर ने आज अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों और जेसीबी मशीनों को वापस लौटा दिया। उन्होंने मामले को लेकर डीएम से भी मुलाकात की।  शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ जब रोडवेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर मेयर रामपाल सिंह भी वहां पहुंच गये और उन्होंने अतिक्रमण हटाने आयी नगर निगम की टीम और जेसीबी मशीनों को बैरंग वापस करवा दिया। मेयर का कहना था कि एनएच से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन अपने कोई संसाधन नहीं देगा। उन्होंने पार्षदों और व्यापारियों के साथ मामले को लेकर डीएम युगल किशोर पंत से भी मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने कहा कि रोडवेज के पास राम मनोहर लोहिया मार्केट और सुपर मार्केट में सैकड़ों व्यापारी चार दशक से कारोबार करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी दुकानें उजाड़ी गयी तो सैकड़ों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा और कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे। मेयर ने कहा व्यापारियों के साथ बैठक कर बीच का हल निकाला जाये या तो प्रभावित व्यापारियों को अन्य स्थान पर विस्थापित किया जाये। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने और  प्रभावितों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली