अमरदीप बाप-बेटे पर प्रापर्टी में निवेश करने का दबाव बना रहा था

Spread the love

अमरदीप बाप-बेटे पर प्रापर्टी में निवेश करने का दबाव बना रहा था
बाप-बेटे ने उतारा मौत के घाट
बाल-बाल बचे सोनू राठी व बादल
हरिद्वार। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और गैंगेस्टर अमरदीप चौधरी की हत्या में मेरठ निवासी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरठ में उनकी 50 लाख रुपये की जमीन बिकी थी और अमरदीप इस रकम को प्रापर्टी के धंधे में निवेश कराने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार झगड़े हुए। रविवार रात इसी बात पर हुए झगड़े के दौरान उन्होंने अमरदीप की हत्या कर दी। मूलरूप से ग्राम मोहम्मदपुर माहड़ा, मुजफ्फरनगर निवासी अमरदीप चौधरी जगजीतपुर की शांतिपुरम कालोनी में रहता था। रविवार देर रात जगजीतपुर में मवाना मेरठ निवासी बाप-बेटों ने अमरदीप चौधरी को चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके भाई व दोस्त पर भी फायर झोंका गया। अचानक हुए हत्याकांड से कनखल क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले राजकुमार मलिक व उसके दो बेटों हर्षदीप मलिक व मंदीप उर्फ मानू मलिक निवासीगण ग्राम रेहवती, थाना मवाना मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व चार खाली कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला है कि राजकुमार मलिक और अमरदीप दोनों परिचित थे। राजकुमार ने कुछ समय पहले मेरठ में 50 लाख में अपनी जमीन बेची थी। अमरदीप कुछ दिन से प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। आरोप है कि अमरदीप उन पर इस रकम को उसके हिसाब से प्रापर्टी डीलिंग में निवेश करने का दबाव बना रहा था, जबकि वह ऐसा नहीं चाहते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच कई बार कहासुनी हुई। रविवार की रात दोनों के बीच पहले मोबाइल पर बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और फिर राजकुमार मलिक व उसके बेटों ने अमरदीप को अपने घर जगजीतपुर बुला लिया। उसी दौरान बाप-बेटों ने गोली मारकर अमरदीप की हत्या कर दी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपित बाप-बेटों को मंगलवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा, जबकि पोस्टमार्टम के बाद अमरदीप का शव उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है।
घटना के समय अमरदीप के साथ उसका दोस्त सोनू राठी भी मौजूद था। बाप-बेटों ने अमरदीप को पहली गोली मारने के बाद सोनू राठी पर भी गोली चलाई, जिससे वह घायल हुआ। उसने अमरदीप के भाई बादल चौधरी को बुलाया। आरोप है कि तीनों ने बादल पर भी गोली चलाई। लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गया।सोनू राठी ने आंखों देखा हाल पुलिस और मीडियाकर्मियों को बताया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनू राठी मामूली घायल हुआ है। बादल चौधरी को कोई चोट नहीं आई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप