अवैध फैक्ट्री में छापा लाखों का सिंगल यूज प्लास्टिक का माल बरामद,  फैक्ट्री की सील

Spread the love

एडीएम जय भारत सिंह के नेतृत्व में टीम ने मारा अवैध फैक्ट्री में छापा
लाखों का सिंगल यूज प्लास्टिक का माल बरामद,  फैक्ट्री की सील
मौके पर 11 महिलाएं और तीन पुरुष काम करते मिले
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में लगातार यूज हो रही सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। एडीएम जय भारत सिंह ने अवैध रूप से चल रही सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्र में माल बरामद कर कंपनी को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि कंपनी में लाखों का माल बरामद हुआ है। फैक्ट्री पर इंजीनियरी वर्कशॉप का बोर्ड लगा कर प्रशासन को गुमराह करते हुए उक्त प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को सूचना मिली की कुरैया पक्की ऽमरिया में अवैध रूप से एक फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है। सूचना पर एडीएम जय भारत सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, प्रदूषण विभाग, जिला पंचायत, राजस्व विभाग की संयुत्तफ़ टीम में  कार्रवाई करते हुए मलसा गिरधरपुर रोड स्थित फैक्ट्री में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री के बाहर तो ताला लगा हुआ है, लेकिन अंदर काम चल रहा है। जिस पर टीम ने फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर लिया। इस बीत फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग भागते दिखे , जिन्हें टीम द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 11 महिलाएं और तीन पुरुष थे। फैक्ट्री के अंदर देखा तो लाखों का सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का संचालन दो पार्टनर करते हैं, जिन्होंने बाहर श्री एनबी आटो इंजीनियरिंग और एचबी ट्रेडर्स  का फर्जी बोर्ड लगा रखा  है। फिलहाल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया। एडीएम जय भारत सिंह ने बताया कि प्रशासन की आंख में धूल झोंकने के लिए अवैध कामकरने वालों पर प्रशासन का शिकंजा जारी रहेगा और आगे भी अवैध कार्य करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी