पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगा अनुसूचित समाज: समीर आर्य 

Spread the love
रूद्रपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित समाज अहम भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज का उत्थान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। मोदी सरकार ने दलितों के विकास एवं  उनके आर्थिक उन्नयन के लिए तमाम योजनाएं चलायी है। जिसकी बदौलत अनुसूचित समाज का रूझान भाजपा की ओर तेजी से बढ़ा है।

नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में समीर आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित मोर्चा ने देश में पुनः प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इसी लिए मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा भी जोर शोर से जुट गया है। अभियान के तहत मोर्चा अनुसूचित बस्तियों में अपने परिवारों के बीच पहुंचेगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगा। महाअभियान के तहत पहले चरण में प्रत्येक जनपद में अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता की जा जा रही है। इसके बाद अनुसूचित बस्तियों में अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित बस्तियों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेगा। रात्रि में डॉ- अम्बेडकर चौपाल लगाकर बस्ती के लोगों के साथ संवाद किया जायेगा तथा टिफिन बैठक के माध्यम से सहभोज किया जायेगा। रात्रि प्रवास अनुसूचित बस्ती में अपने परिवार जनों के आवास पर किया जायेगा। इसके अलावा अनुसूचित बस्तियों में अनुसूचित मोर्चा लाभार्थी मेला लगाकर सरकार की योजनाओं का तत्काल लाभ जनता को दिलायेगा। प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क कर उनके साथ सेल्फी विथ लाभार्थी के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ेगा। युवा संवाद के तहत इस कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर छात्रवास के अनुसूचित छात्रें के साथ सम्पर्क कर संवाद किया जाएगा तथा महाविद्यालय व परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रें के साथ गोष्ठी की जायेगी। इसके बाद सयुंत्तफ़ मोर्चा सम्मलेन आयोजित होगा जिसमें अनुसूचित मोर्चा अत्यधिक संख्या में लोगों की भागीदारी करायी जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का व्यत्तिफ़त्व इतना विशाल है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बॉस कहा तो अमेरिका के प्रधानमंत्री ने ऑटोग्राफ मांगे और पापुआ न्यूगिनी के प्रधानमंत्री ने पैर छूकर सम्मान प्रकट किया। ऐसा सम्मान देश के किसी भी प्रधानमंत्री को नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को कई जटिल समस्याओं से बाहर निकाला है। आज भारत आत्म निर्भर बनने के साथ साथ विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अनुसूचित समाज आज बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश में पुनः भाजपा सरकार बनाने में अनुसूचित समाज अहम भूमिका निभायेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित…

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है

    राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी टारगेट को लेकर व्यापारियों की गाड़ी घंटो खड़ी रखी जाती है