अवैध मदरसे पर हुई कानूनी कार्रवाई… अब मदरसा बोर्ड ने शुरू की हेल्पलाइन

Spread the love

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के निर्देश पर रुद्रपुर में संचालित एक अवैध मदरसे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने रुद्रपुर के मदरसे में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बीती 24 अगस्त को पत्र लिखा था। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के पश्चात अवैध मदरसे के मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है।इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कासमी ने कहा कि यदि किसी अन्य मदरसे में, चाहे यह उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत पंजीकृत हो या नहीं, शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी मदरसा अधिकारियों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने और शैक्षिक मानकों को बनाए रखने को कहा है।

हेल्पलाइन की निगरानी बोर्ड करेगा
अध्यक्ष कासमी ने बताया कि राज्य के सभी मदरसों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मदरसा हेल्पलाइन शुरू की है। 9927741686 नंबर पर व्हाट्सएप की कोई भी शिकायत कर सकता है। इसकी निगरानी अध्यक्ष कार्यालय से होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज