रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा की बरा पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब की सप्लाई करने जा रहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब का जखीरा बरामद किया।
राज्य में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत जनपद में यह अभियान जारी है। इसी तरह बरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार टीम के साथ क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग कर रहे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नटवीर मंदिर के पास एक बाइक सवार को रोका तो बाईक पर कच्ची शराब का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गुरमीत सिंह निवासी ढाकी फार्म मझौला थाना खटीमा बताया। चौकी प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर कच्ची शराब की सप्लाई करने जा रहा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और वाहन को सीज भी किया गया है। टीम में हेड कांस्टेबल रविकांत शुक्ला, इन्द्र प्रकाश, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।




