जान से मारने की नियत से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

गदरपुर। विगत दो दिवस पूर्व तेजा फोजा में एक युवक को ब्लॉक कालोनी निवासी युवक ने गाली गलोच करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया पुलिस में सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार सफलता हासिल की मिली।

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व शाम को थाना गदरपुर क्षेत्रांतर्गत तेजा फौजा मे प्रीतम सिंह पुत्र गुरनाम सिह निवासी वार्ड न0 08 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर पर अभियुक्त सौफी खान पुत्र नन्हे खान निवासी ब्लॉक कॉलोनी गदरपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। उक्त घटना के संबंध में चोटिल प्रीतम सिंह के भाई मलकीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वार्ड न0 8 थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर की तहरीर पर दिनांक 18.08.2023 की देर सायं थाना गदरपुर पर FIR NO 183/2023 धारा 307/504/506 भादवि का अभियोग सौफी खान के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त घटना से क्षेत्र में दहशत के माहौल के दृष्टिगत, घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार,पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त सौफी खान को गूलरभोज रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ जिस पर खून लगा हुआ था। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद चाकू से प्रीतम सिंह पर हमला करने की बात कबूली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लेते हुए अभियोग में धारा 4/25 आर्म एक्ट की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रंसवाल, , कानि0 उमेश जोशी, कानि0 बलवंत सिंह, मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप