आज रात 12 बजे से दिल्ली देहरादून हाईवे पर बढ़ जाएंगी टोल टैक्स दरें

Spread the love

Meerut Sewaya Toll Plaza आज रात 12 बजे से दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित मेरठ सिवाया टोलप्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में वृद्धि हो जाएगी। यानी अब दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार जाने के लिए सिवाया टोलप्लाजा पर अतिरिक्त टोल शुल्क देना होगा। सिवाया टोलप्लाजा पर ये टोल वृद्धि आज आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। यानी एक जुलाई से नई दरों से सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली होगी। बता दें कि देश में सिर्फ सिवाया टोलप्लाजा है जहां पर एक जुलाई को टोल टैक्स की दरों में वृद्धि होती है।

आज रात 12 बजे से दिल्ली-देहरादून का सफर महंगा हो जाएगा। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर मेरठ में स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल की दरें 1 जुलाई से बढ़ रही हैं। टोल दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि दिल्ली से हरिद्वार और देहरादून के अलावा चार धाम जाने वाले यात्रियों के लिए नेशनल हाईवे 58 ही एकमात्र रास्ता है। यहीं कारण है कि इस हाईवे पर हमेशा वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से प्रतिदिन 35 से 36 हजार वाहन निकलते हैं। इन वाहनों से सिवाया टोल प्लाजा पर एनएचएआई टोल टैक्स की वसूली करता है। इस टोल प्लाजा पर प्रतिवर्ष जुलाई में टोल टैक्स में वृद्धि की जाती है। इस बार भी एक जुलाई से टोल टैक्स में वृद्धि की जा रही है। दिल्ली-देहरादून के बीच सिवाया टोल प्लाजा पर टोल दरों में वृद्धि के लिए टोल कंपनी ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को प्रस्ताव भेजा था। जिसे एनएचएआई द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद एक जुलाई यानी कल से टोल कंपनी बढ़ी दरों से टैक्स वसूली शुरू कर देगी।

वर्ष 2022-23 में टोल टैक्स दरों की वृद्धि के लिए टोल प्लाजा पर कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सिवाय टोल प्लाजा पर टोल वसूलने वाली कंपनी का कहना है कि अब वाहनों को आज रात 12 बजे से टोल दरों में वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। टोल कंपनी के प्रस्ताव पर एनएचएआई द्वारा मंजूरी मिलते ही कंपनी आज रात 12 बजे से यानी एक जुलाई से बढ़ी हुई दरों से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देगी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार