आनलाइन  युवक से 91 हजार की ठगी

रुद्रपुर।  वर्तमान में आम जनता को विभिन्न माध्यमों से ऑन लाईन ठगी से बचने के लिये निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके तमाम लोग आज भी ऑन लाईन ठगी के शिकार होते जा रहे हैं। ताजा मामले में अज्ञात व्यक्ति ने ऑन लाईन ठगी कर एक व्यक्ति के खाते से 91 हजार रूपये निकाल लिये गये। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र प्रीत विहार निवासी तौकीर अहमद ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यत्तिफ़ ने उसे एक लिंक भेजा था। जिस पर उसने 5 रूपये  ट्रान्सफर किये थे किसी डाक्टर का अपायमेंट लेने के लिये। बताया कि बाद में कुछ समय पश्चात उसके खाते से 91 हजार रूपये की धनराशी निकाल ली गयी। एसएसआइ द्वितीय अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद