आम के बगीचे में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव सूचना पर पहुंची रम्पुरा पुलिस,शव पोस्टमार्टम को भेजा

Spread the love
आम के बगीचे में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव
सूचना पर पहुंची रम्पुरा पुलिस,शव पोस्टमार्टम को भेजा
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र आम के बगीचे में पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि भदईपुरा में आम के बगीचे में पेड़ पर एक व्यक्ति लटका है। व्यक्ति के पेड़ पर लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी अपने साथ कांस्टेबल अमित जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और आस पास के लोगों से जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त भदईपुरा निवासी 45 वर्षीय अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई। मृतक फेरी लगाकर गैस चूल्हे मरम्मत का काम करता था। चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक की पत्नी भी सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा आत्महत्या या किसी ने मारकर लटकाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप