आवास विकास की खस्ताहाल सड़क को लेकर लोगों का  भड़क गया  गुस्सा   नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया  

रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास में जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने जमकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जर्जर सड़क को दोबारा बनाने की मांग की गई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया।

रुद्रपुर में वार्ड नंबर 38 और 39 में सड़क करीब इस साल से अधिक समय से खराब है। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि यहां से गुजरने पर वाहनों के टायर से उछलने वाले पत्थर लोगों को घायल तक कर देते हैं। यही नहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं। बड़ी आबादी वाले इस वार्ड के लोगों ने कहना था कि नगर निगम इस स्थिति से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आवास विकास शिव मंदिर से अटरिया रोड और आवास विकास चौकी तक इस जर्जर सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि यूं तो आवास विकास पाश कालोनी कही जाती है, लेकिन कालोनी की सड़कें बेहद गड्ढामुक्त हैं। जिससे राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। सड़कों की मरम्मत तक सरकार नहीं करा रही है। कहा कि भाजपा विधायक शिव अरोरा शहर को गड्ढा मुक्त कराने का दावा करते हैं, लेकिन आवास विकास की सड़क पर उनका ध्यान नहीं गया है। मेयर रामपाल सिंह ने भी आवास विकास की सड़क को नजरअंदाज किया है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि आवास विकास की सड़कों का बुरा हाल है। सड़क में इस कदर गड्ढे हैं कि टुकटुक तक पलट जाते हैं। टुकटुक चालक आवास विकास जाने तक से कतराने लगे हैं। उन्होंने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी अशोक चोपड़ा का कहना था कि जब उन्होंने जर्जर सड़क के दोबारा निर्माण की मांग पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा से की तो उन्होंने सड़क दोबारा बनाने से इंकार करते हुए यहां सिर्फ मिट्टी भरान कराने की बात कही। इसको लेकर गुस्साए लोगों की उनसे बहस हो गयी। वहीं स्थानीय लोग नगर निगम के खिलाफ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सुनील आर्या, आलोक कालरा, परमजीत सिंह, हैप्पी जुनेजा, सुमित अरोड़ा, फाहरुख, सनीज अहमद, मिथुन, विक्रम आदि मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा