उजाड़े गये व्यापारियों का पुर्नवास के लिए निगम में  हंगामा प्रभारी एमएनए का घेराव कर  की शीघ्र पुर्नवास करने की मांग

रूद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के दौरान उजाड़े गये राम मनोहर लोहिया मार्केट व समोसा मार्केट के दुकानदारों ने  व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा और प्रभारी एमएनए शिप्रा जोशी का घेराव कर उनसे निगम की भूमि पर शीघ्र पुर्नवास करने की मांग की।   व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान उजाड़े गये राम मनोहर लोहिया मार्केट व समोसा मार्केट के दुकानदारों को  आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सबको पुर्नवास कर दिया जायेगा। परंतु सवा साल बीत जाने के बाद भी उजाड़े गये दुकानदारों को पुर्नवास नहीं किया गया। व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ निगम कार्यालय पहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वह हमेशा नगर के व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं। जब भी उनका उत्पीड़न हुआ सामने आकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब सवा साल से गांधी पार्क के चारों ओर से उजाड़े गये व्यापारियों को पुर्नवास नहीं किया जाना शासन प्रशासन की जन विरोधी नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उजाड़े गये सैकड़ो व्यापारी आज भी शासन प्रशासन से दुकान मिलने की आस लगाये हुए हैं] लेकिन उन्हें अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। व्यापारियों ने कहा कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन में व्यापारियों को पक्की दुकान देने की बात कही गई थी, परंतु यहां इससे काफी कम साइज में पाइप डालकर टीन शेड की दुकानें तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी दुकान में करेंट आ गया तो यहां भारी जान माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए पक्की दुकानें ही बनवाई जायें। प्रभारी एमएनए शिप्रा जोशी ने कहा इस बारे में वह उच्चाधिकारियों को अवगत करा देंगी। इस दौरान राजीव जोशी, श्याम सुन्दर, दीपक कुमार, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, देवेन्द्र बोरा, भगवान दास कालरा, इन्द्रसेन अरोरा, जगीर सिंह, हरीश कुमार, रामलाल बठला, महेन्द्र, रामकिशन ग्रोवर, मोनी जल्होत्रा, कमलजीत सिंह, सुनील कुमार, सतीश छावड़ा, चिरोंजीलाल, नरेन्द्र चावला, इन्द्रजीत सिंह, नवीन कुमार नन्द किशोर, हरीश कालड़ा, नवीन जोशी, गुरविन्दर सिंह अजीत सिह, हर्ष रावल  सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी