उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप, 10वीं में टिहरी के सुशांत ने बाजी मारी

Spread the love

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप, 10वीं में टिहरी के सुशांत ने बाजी मारी
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज घोषित हो गए। छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। हाईस्कूल में सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज घोषित हो गए। छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है।  बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं आगे रही हैं। हाईस्कूल में बीएचएसवीएम कांडीसौर छाम के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल (Uttarakhand 10th Result) और इंटरमीडिएट (Uttarakhand 12th Result) का रिजल्ट एकसाथ घोषित हुआ है। 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा है। इसमें 81.48 प्रतिशत छात्र और 88.94 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ‌‌‌‌‌। इनमें 78.48 प्रतिशत छात्र और 83.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 32 हजार, 115 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख, 27 हजार, 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप