उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने एआरटीओ को घेरा बिना वजह व्यापारियों की गाड़ियों के चालान करने का लगाया आरोप

Spread the love
रूद्रपुर।व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल ने एआरटीओ निखिल शर्मा का घेराव किया और भविष्य मे सुधार नही किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े अनेकों व्यापारी गुरूवार को एआरटीओ कार्यालय जा धमके। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी बिना वजह व्यापारियों की गाड़ियों के चालान कर रहे हैं जिससे व्यापारियों को व्यापार करने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापारियों का प्रतिनिधि विभाग के अधिकारी से फोन पर बात करवाना चाहता हैं तो विभाग के अधिकारी अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे व्यापारियों में विभाग के प्रति भारी रोष है। व्यापारियों ने कहा कि विभाग द्वारा मार्च में क्लोनिंग की जाती है जिस पर विभाग द्वारा व्यापारियों को बिना वजह परेशान करके आर्थिक दंड लगाकर अवैध वसूली कर रहा है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आरटीओ निखिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा सुधार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा महामंत्री मनोज छाबड़ा कोषाध्यक्ष संदीप राव, बलराम अग्रवाल,सी पी शर्मा, सरजू सिंह ,मनीष गोस्वामी,शिवम सेठी ,अपार सिंह बेदी,राजेश शर्मा आदि सहित अनेकों व्यापारी थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी