उद्योग जगत को अधिक से अधिक फेसीलिटेट किया जाना सुनिश्चित करें:  जिलाधिकारी 

Spread the love

रूद्रपुर ।  उद्योग जगत को अधिक से अधिक फेसीलिटेट किया जाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उद्योग मित्र की बैठक लेते हुए दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग जगत विकास की रीढ़ है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उद्योग जगत को हर संभव मदद आसानी से उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि औद्योगिक ईकाईयों को अनावश्यक परेशान न किया जाये तथा शिकायत प्राप्त होने नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने पन्तनगर सिडकुल क्षेत्र गलत लगे बिजली के पोल्स को चिन्हित करने तथा पोल शिफ्टिंग हेतु बजट की डिमाण्ड करने के निर्देश विद्युत विभाग के अभियंताओं को दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु अलग से बैठक आयोजित कराने तथा आगामी बैठकों में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को बुलाने के निर्देश महाप्रबन्धक उद्योग को दिये। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक यूनिटों के लिए सर्किट ब्रेकर्स लगाने के लिए तकनीकि सर्वे कराने के भी निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि सिडकुल क्षेत्र सितारगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में यदि उत्तर प्रदेश निर्माण निगम सही से कार्य नहीं करता है तो निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये। जिलाधिकारी ने सितारगंज से एल्डिको सिडकुल औद्योगिक पार्क तक टू-लैन विथ पैव्ड सोल्डर का प्रस्ताव शीघ्रता से शासन में प्रेषित करने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये।
बैठक  में जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि मजदूरों को समय से वाजिब मजदूरी मिले तथा मजदूरों व सूपरवाइजरो के साथ मासिक बैठके आयोजित की जाये। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि कर्मचारी हमारे अभिन्न अंग हैं तथा कर्मचारियों को ऑनलाइन मॉड में पेयमेंट किया जा रहा है। बैठक में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इएसआईसी अस्पताल से सिडकुल के तक सड़क निर्माण हेतु 3.40 करोड़ रूपये स्वीकृत हैं तथा शीघ्र ही रोड का निर्माण कार्य कराया जायगा। उन्होंने बताया कि सिडकुल पन्तनगर में 18.30 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य जारी है तथा 10 दिन के भीतर मुख्य मार्ग का पैंच वर्क पूरा हो जायगा। बैठक में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, कोषाधिकारी जुबक मोहन, सहित उद्यमी सतपाल सिंह, एस.सिंह, एसके सिंह, बीसी आर्य, अखिल कुमार आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप