उधार की आड़ में टायरों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ रुपये कीमत के टायर बरामद किए

उधार की आड़ में टायरों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ रुपये कीमत के टायर बरामद किए

एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की
किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने उधार की आड़ में दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ रुपये कीमत के टायर बरामद किए है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती आठ तारीख को टायर विक्रता जावेफ पुत्र रफीक ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राहुल शर्मा और सुलेमान नामक व्यक्तियों ने छह टायर उधार खरीद कर उसके साथ ठगी की है। जिसके बाद पुलभट्टा पुलिस ने राहुल शर्मा उर्फ बादाम सिंह उर्फ वैभव पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी और सलमान उर्फ सुलेमान निवासी बघौरी सितारगंज और मनोज गावा पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम भैंसिया गदरपुर को मालिक कालोनी रुद्रपर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि राहुल और सुलेमान टायरों को मनोज गावा को बेचते थे। आरोपियों रुदपुर, किच्छा और हल्द्वानी में भी ठगी की है। आरोपियों के कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत के कुल 16 टायर बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश