40 किलो से अधिक बजनी कछुआ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार  

रुद्रपुर। पुलिस ने 40 किलो से अधिक वजन का प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए समेत एक व्यक्ति को वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस वाहन को सीज किया है, जिसमें कछुआ ले जाया जा रहा था। एक आरोपी भागने में सफल रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि थानाध्यक्ष दिनेशपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी। गुप्त सूचना पर सुजुकी अर्टिगा कार रजि0 नंबर – UK-06 TA-6148 जो डाबर फैक्ट्री सड़क से जगदीशपुर मोड की ओर आ रही थी को रोका। जिसमे दो व्यक्ति थे। उक्त कार के चालक ने वाहन को रोककर तुरन्त खेतों की तरफ दौड़ लगा दी, जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया परन्तु धान के खेतों से होते हुए भागने मे सफल रहा। वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ मे अपना मुकेश वाला पुत्र विकास वाला निवासी शक्तिफार्म नम्बर 01 बैकुन्दपुर थाना सितारगंज बताया। कार की तलाशी लेने पर कार के बीच वाली सीट पर जूट के बोरे मे रखा हुआ एक बड़ा कछुवा बरामद हुआ। पूछताछ में भागे हुए व्यक्ति का नाम महिपाल पुत्र राम स्वरुप निवासी मकान नं0- 100 बल्ली थाना शीशगढ़ तहसील मीरगंज जिला बरेला उत्तर प्रदेश बताया गया। बरामद कछुवे का वजन किया गया तो उक्त कछुवे का वजन 40 किलो 500 ग्राम निकला । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों को विरुद्ध थाना दिनेशपुर में मुकदमा धारा 9/480 / 51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 पंजीकृत किया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी,  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नौ अक्टूबर को शहर में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।   शहर के एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में जिला…

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    बरेली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जोगीनवादा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी चाकू और सिलबट्टे से प्रहार करके हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम…

    You Missed

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में खूनी संघर्ष, दो पक्ष भिड़े; धारदार हथियार लहराने से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी, राजकमल प्रकाशन ने दर्ज कराई एफआईआर

    विदेश में नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश