एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। चेकिंग के दौरान  पुलिस ने एक किलो चरस ले जाते बाइक सवार  तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने बरामद चरस व मोटरसाईकिल को कब्जे में लेकर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।  पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस टीम रामपुर रोड प्रीत विहार को जाने वाली रोड के पास मुख्य सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभीे एक मोटरसाईकिल सवार बिना हैलमैट पहने आता हुआ दिखाई दिया । पुलिस टीम को देखकर वह मोटरसाईकिल को पीछे घुमाने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस पीछा कर उसे मोटर साईकिल सहित पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता शंकर सिंह मेहरा पुत्र दीवान सिंह मेहरा निवासी ग्राम पचनाई पोस्ट अमोड़ी चौकी चल्थी थाना लोहाघाट जिला चम्पावत बताया तथा कहा कि वह सिडकुल में काम करता है। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से चरस बरामद की गई। जिसका वजन एक किलो दस ग्राम बताया गया। पुलिस ने बरामद चरस व मोटरसाईकिल संख्या यूके 03 बी 3040 को अपने कब्जे में लेकर शंकर सिंह को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी प्रभारी एएनटीएफ साथी पुलिस कर्मियों उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी , अमित जोशी व महेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी