एक युवक की संदिग्ध मौत, तो दूसरे ने फांसी लगाकर दी जान

किच्छा। बंडिया निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि पुरानी गल्ला मंडी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन हेतु भेज दिया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह फर्त्याल ने बताया कि बंडिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र विजय कुमार बंडिया निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ बहेड़ी गया था जहां पर धर्मेंद्र की कथित तौर सड़क हादसे में दुर्घटना हो गई। एसएसआई ने बताया कि देवेंद्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि धर्मेंद्र उर्फ कल्लू उसके साथ गया था, वह लघु शंका करने के लिए गया। अचानक सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसे वह इलाज हेतु बरेली ले गया था जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मृतक के मामा राजेश को दी गई थी और वह खुद ही मृतक को घर लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के दूसरे मामा सुखदेव ने शंका जाहिर की गई थी कि उसके भांजे के साथ अन्याय हुआ है जिस पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया क्योंकि मृतक का प्रकरण दूसरे प्रदेश का है इस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उधर एक अन्य प्रकरण में पुरानी गल्ला मंडी निवासी किशन नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से लटक कर फांसी लगा जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि युवक का परिवार के साथ्ज्ञ रात्रि में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा