एलआईसी दफ्तर के आगे गरजे कांग्रेसी

एलआईसी दफ्तर के आगे गरजे कांग्रेसी
बोले हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से की जाए जांच
हल्द्वानी। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईडिल गेट नैनीताल रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री मण्डल के अदूरदर्शी फैसलों, गलत आर्थिक नीतियों तथा अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को नियम विरुद्ध लाभ देते हुए देश के करोड़ों बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम के खाताधारकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं और देश अंदर ह अंदर खोखला होता जा रहा है। पूरा देश विशेषकर मध्यम वर्ग चिंता में पड़ गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करा दिए। इससे 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर विपरीत असर पड़ा है।
एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33 हजार 60 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एसबीआई सहित अन्य भारतीय बैंकों ने अडानी समूह को भारी मात्रा में लोन दिया है। अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हजार करोड़ रुपया बकाया है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की मांग हैं कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस या एक जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच की जाए। इसके साथ ही एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा कर निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल,  महेश शर्मा,  वरुण भाकुनी, राजू रावत, प्रदीप नेगी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली