एसएसपी ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक कर दिए गए सख्त दिशा निर्देश

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा दिए दिशा निर्देशों को अवगत कराने के लिए जनपद में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली।
बैठक में एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनपद में सभी थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शत प्रतिशत प्रतिदिन सुनवाई जनसुनवाई अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा समस्त शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र रिसीव करके दिए जाएंगे। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थ थानों में चल रहे निर्माण कार्यों/पेंडिंग विवेचनाओं को समाप्त करने हेतु व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे। जनपद के सभी कोतवाली/थानों में संसाधन जैसे वाहन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्म्स अमुनेशन के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शीघ्र अतिशीघ्र अधिक से अधिक प्रस्ताव दिए जाएं। जनपद के सभी थानों में सीसीटीवी, कंप्यूटर संसाधन व अन्य सामग्री के उच्चीकरण हेतु शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजे जाएंगे। जनपद के सभी SHO/SO/चौकी इंचार्ज “PEAK HOURS” में अपने अपने क्षेत्रों भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण करेंगे,सभी “VISIBLE POLICING” का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

सभी SHO/SO व चौकी इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था का संचालन करेंगे, इसके अतिरिक्त जनपद में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने व वाहनों की पार्किंग के लिए नई जगह ढूंढने व अवैध अतिक्रमण हटाने तथा नई लेन बनाए जाने हेतु 04 दिवस के भीतर संबंधित विभागों तथा जनता के साथ संपर्क कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारेंगे।  जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध ANTF टीम तथा सभी SHO/SO/ चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्रों में एक्टिव क्रिमिनल्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे। सभी विवेचकों को अपनी विवेचनाए अति शीघ्र समाप्त करने हेतु निर्देशित किया गया, बेवजह पेंडिंग ना रखें। सभी को दिशा निर्देश दिए गए की अपने अपने दायित्वों को बखूबी निभाएंगे,वेलफेयर का समुचित ध्यान रखा जाएगा यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी