एसओजी ने बरामद किए  70 लाख के फोन, फोन लोगों को सौंपकर लौटाई मुस्कान

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में एसओजी टीम ने 500 से ज्यादा मोबाइल बरामद कर उन्हें लोगों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइलों की कीमत 08 लाख रुपए बताई जा रही। एसएसपी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए एसओजी प्रभारी भारत सिंह व उनकी टीम की पीठ थपथपाई है। एसएसपी ने लाखों के मोबाइल बरामद करने वाली एसओजी टीम 2500 का इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में एसओजी टीम जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कंपनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।  बरामद मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एसओजी उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। पुलिस टीम -निरीक्षक भारत सिंह प्रभारी एसओजी जनपद उधम सिंह नगर, उनि. विकास चौधरी,  मनोज धौनी, हे०कानि० भुवन पाण्डे, कानि० राजेन्द्र कश्यप, नीरज भोज, प्रदीप, हे०कानि० खीम सिंह, विनय यादव, कानि० विरेन्द्र रावत, गोकुल टम्टा,  मोहन बोरा,  गणेश पाण्डे, ललित कुमार,  भूपेन्द्र आर्य, पंकज विनवाल,  कैलाश तोमक्याल, कुलदीप सिंह,दीपक कठैत,  दीवान बोरा आदि थे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद