एसएसपी ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिशा निर्देश दिए
आदतन और पेशेवर अपराधियों का करें चिन्हीकरण
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रामनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले त्र-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
साथ ही सभी अधिनस्थों को अनुशासन और शतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा घूमने वाले गोवंश हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन कामधेनु में सार्थक परिणाम हासिल किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी निरंतर कार्यवाही जारी रखें। सडक़ दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाय। चेकिंग अभियान के माध्यम से यातायात नियमों का समाज में विशेषकर नाबालिको के मध्य से कड़ाई से पालन करवाएं। सभी थाना प्रभारी द्वारा एमएसीटी और आई-आरएडी एप में अध्यावधिक किए गए डाटा की समीक्षा की गई। ज्यादा से ज्यादा डाटा फीडिंग में जोर देने को कहा गया।
मौसम परिवर्तन के चलते थानो व कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। गुड फूड एंड हाईजीन की व्यवस्था करें। एसएसपी ने कहा कि कर्मचारियों हेतु स्मार्ट बैरकों की तर्ज पर स्मार्ट शौचालयों पर जोर दिया जाय। सभी थाना प्रभारी इस पर अभियान के रूप में कार्य करें, प्रपोजल जनपद मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। माल निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाएं, कमिटी के समक्ष डिस्पोजल की कार्यवाही करवाएं। सीसीटीएनएस में ऑनलाइन जीडी, आईआईएफ फार्मों में डाटा समय पर अध्यावधिक करें। आईसीजेएस में लॉगिन और सर्चिंग में बढ़ोत्तरी करें। सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाएं। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखें।एनडीपीएस एक्ट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करें। माननीय न्यायालयों तथा संहिता में निहित प्रावधानों और निर्देशों का कढ़ाई से अनुपालन करें।
धोखाधड़ी और रंगदारी के मामलों में संलिप्त आरोपियों को वांछित घोषित करें, धरपकड़ की जाय। कहा कि एसपी क्राइम नैनीताल तथा एसपी सिटी हल्द्वानी थानों में प्रचलित लंबित विवेचनाओं का नियमित रूप में आदेश कक्ष लेकर सफल निस्तारण करवाएं। लंबित प्रार्थना पत्रों और जांचों का भी निर्धारित समयावधि के भीतर सफल निस्तारण करें। थाने पर शिकायत व समस्या लेकर आने वाले दिव्यांगजनों और असहाय पीडित के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव मदद देकर न्यायोचित कार्यवाही करें। कहा कि संपत्ति चोरी और नकबजनी के अपराधों में बरामदगी प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करें। चोरी वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी करें। गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही करें। आदतन और पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण करें। एनडीपीएस और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाहियों में तेजी लाएं।