खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव   

किच्छा। यहां जवाहर नगर के समीप ग्राम इंद्रपुर स्थित एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार की सुबह को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे ग्राम इन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच उम्र की महिला का शव राहगीरों द्वारा पड़ा देखा गया। शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, शव किसका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सुनसान इलाके में महिला को ले जाकर उसके गले को दुपट्टे से घोटा जाना प्रतीत हो रहा है, घटनास्थल पर देखने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से कुछ लोगों की झड़प हुई, और मृतका का सिर जमीन में जोर से दबाया गया, तथा उसका गला दुपट्टे से घोटे जाने जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति