एसटीएफ ने नार्को आतंकी मॉड्यूल के दो अन्तर्राष्ट्रीय नशा तस्कर दबोचे करोड़ों की कोकीन तस्करी गिरोह में थे शामिल, फर्जी दस्तावेज व उपकरण बरामद

Spread the love

रूद्रपुर। स्पेशल टास्क फोर्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ ज्वांइट ऑप्रेशन में नार्काे आतंकी माडड्ढूल कनेक्शन जम्मू कश्मीर में पकड़े गये कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क में संलिप्त दो आरोपियों को जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। संलिप्त अपराधियों के नेटवर्क में शामिल दोनों अभिक्युतों से भारी मात्रा में नकली कागजात मोहर व उपकरण बरामद किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों से रामबन जिले में कई करोंड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन ) के साथ गिरप्तार कर एक नार्को–आतंकी मॉड्यूल का भण्डाफोड़ किया गया था, अभियुक्तों द्वारा बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विगत माह 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों से रामबन जिले में कई करोड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन) के साथ गिरप्तार कर एक नाको-आतंकी मॉडड्ढूल का भण्डाफोड़ किया गया था। बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी। उन्होंने बताया कि शुरुवाती जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी हुयी कि जब्त कोकीन सीमा पार से लायी जा रही थी और पकड़े गये तस्करों द्वारा तलाशी नाकों पर चैकिंग से बचने के लिये फर्जी कागजात व फर्जी नम्बर प्लेटों का इस्तेमाल किया था। जन्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये तस्कर के पंजाब स्थित मकान से 38 फर्जी नम्बर प्लेटें, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, नकली पासपोर्ट नकद 5.30 करोड़ रुपये तथा 01 अवैध रिवाल्वर बरामद किये गये। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फर्जी कागजात व नम्बर प्लेटे जनपद ऊधमसिंह नगर,उत्तराखण्ड में बनाये गये है। श्री अग्रवाल ने बताया कि जम्मू- कश्मीर पुलिस द्वारा इस इनपुट को उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया था। जिस पर उन्होंने इसकी गहन जांच करने व सम्बन्धित अपराधियों को तलाश करने हेतु एसटीएफ की कुमायूँ इकाई को निर्देश देकर तुरन्त कार्यवाही करने हेतु सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया। जिनके द्वारा कड़ी मेहनत से पिछले 20 दिनों से नाको आतंकी इस माडूयल के दो अपराधियों को चिन्हित किया गया। साथ ही इन अपराधियों को पकड़ने के लिये जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक ज्वांइट ऑप्रेशन जनपद उधमसिंह नगर में चलाया गया। जिसके तहत अभियुक्तों के कई ठिकानों पर पिछले 2 दिनों से लगातार छापेमारी की गयीं जिसके फलस्वरूप दोनों अभियुक्तों को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अपराधियों से भारी संख्या में उसी तरह के फर्जी कागजात, मोटरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद हुये हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपी ने अपना नाम पता कृष्ण पाल पुत्र हरदयाल, निवासी पंपुरा, तहसील बिलासपुर, जनपद रामपुर व दीपचंद पुत्र गेंदन लाल, निवासी उपरोक्त बताया। ये दोनों पिछले काफी समय जम्मू कश्मीर में पकड़े गये आरोपियों के सम्पर्क में थे तथा इस धन्धे कई वर्षों से लगे हुये हैं। अब उत्तराखण्ड एसटीएफ इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उनके द्वारा बनाये गये फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कह़ां कहां इस्तेमाल किये गये हैं। श्री अग्रवाल दने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल जगपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके पास से प्रिंटर,कसल्ड पासपोर्ट, हार्ड डिस्क,रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, चेक बुक 10, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट कवर,ड्राइविंग लाइसेंस 04, आधार कार्ड 11,गोल्डन स्टाम्प पेपर,इलेक्शन कार्ड 02, लैपटॉप, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पुलिस समाचार सर्विस कार्ड, ऑप्स यूटिलिटी कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड, आदि सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक चेतन रावत, उप निरीक्षक केजी मठपाल, उप निरीक्षक नवीन जोशी, अ. उप निरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, गोविंद सिंह, रविंद्र बिष्ट, किशोर कुमार, सुरेंद्र कनवाल, दुर्गा सिंह, आरक्षी मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह व अमरजीत सिंह सहित जम्मू कश्मीर पुलिस टीम के एसडीपीओ अजय जामवाल, उपनिरीक्षक हरीश राणा, मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार तथा आरक्षी मोहम्मद रफीक शामिल थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी