व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सिडकुल की कंपनी में करता था काम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक बिहार के जिला रोताक के ग्राम मकराइन हाल निवासी थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कालोनी 45 सुधीर गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता की देर रात संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि सुधीर की मौत के कारणों के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ बताना संभव होगा। मृतक सिडकुल के सेक्टर 11 में स्थित किसी कंपनी में काम करता था। इधर परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा